गाजियाबाद के मोदीनगर में रील बनाने से रोकने पर पत्नी ने काटी पति की जीभ:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति की जीभ काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला ईशा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पति विपिन का मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने जीभ को स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त बताया है।
पीड़ित की मां गीता की शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही दंपती के बीच लगातार विवाद होने लगे थे। सोमवार रात सब्जी को लेकर हुए झगड़े के दौरान मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि ईशा ने झगड़े के दौरान दांतों से विपिन की जीभ काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी महिला ने झगड़े की बात स्वीकार की है। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *