ग्राम प्रधानों/प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

*ग्राम प्रधानों/प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*
ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
*कार्यशाला में आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालय विकास की अपील”*

सुल्तानपुर-प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीआरसी बल्दीराय प्रांगण में किया गया. उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी श्याम बिहारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया.तत्पश्चात आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों नें कहा कि गुरू का दर्जा सबसे बढ़ा है तथा गुरुजी को चाहिए कि छात्रों को संस्कारवान बनाये तथा सही मार्गदर्शन दे क्योंकि ये बच्चे ही देश का भविष्य है. इसी कड़ी में विकास खंड अधिकारी धनपगंज ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय में निर्माण कार्य ग्राम प्रधान की निधि से ही करवाये जाते हैं इसलिए प्रधानों का भी विशेष सहयोग रहता है। उन्होंने कहा अध्यापक बाहर से आपके गांव में शिक्षण कार्य के लिए जाते हैं जबकि प्रधान उसी गांव से आते हैं इसलिए दोनों के सहयोग से ही सही से शिक्षण कार्य हो सकता है।बीईओ श्याम बिहारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अनेको प्रतिभाए छुपी हैं बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद के लिए भी प्रेरित करें। एक दिवसीय कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, निपुण भारत मिशन, एसएमसी के कार्य व दायित्व, आउट ऑफ स्कूल, बालिका शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आदि पर विस्तार से जानकारी दी. तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, सीडीपीओ अजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों व शिक्षकों में आपसी सामंजस्य से ही विद्यालय का विकास होगा. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर जमीनी स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान संदीप पाण्डेय,राजबक्श मौर्य,हीरालाल यादव, पवन कुमार, राजदेव यादव, शिवाकान्त वैश्य, विकास सिंह, अमरनाथ यादव, किरन यादव, संजय यादव, रामधर यादव, राकेश यादव, अतरसेन यादव, रोहित रमण यादव, राम मूर्ति यादव, कृष्ण कुमार, रामकल्प गुप्ता, जाकिर, अरविंद कुमार, अखिलेश वर्मा, फूलचंद, सहित अध्यापक गण व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेकानंद ओझा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *