श्री राम मंदिर की तृतीय प्राण-प्रतिष्ठा पर राजाजीपुरम् में विशाल भण्डारे का आयोजन

श्री राम मंदिर की तृतीय प्राण-प्रतिष्ठा पर राजाजीपुरम् में विशाल भण्डारे का आयोजन-

-श्री राम मंदिर की तीसरी प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ने कराया विशाल भंडारा-

लखनऊ. श्री राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की तीसरी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजाजीपुरम् में विशाल भंडारें का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे और महाप्रसादी का आयोजन राजाजीपुरम् के ई-ब्लाक में आज अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके पुत्र इन्जीनियर संकल्प सिंह, सीए प्रकल्प सिंह के साथ अन्य परिवारीजनों ने भडारे की सेवा की। भंडारें में बड़ी संख्या में राजजाीपुरम् क्षेत्र व आस-पास से उमड़े लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *