अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरदोई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरदोई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
ब्यूरो चीफ देश की उपासना
हरदोई : दिनांक 23 जनवरी दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरदोई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ,सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मलार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के सचिव राहुल सिंह फौजी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं नेताजी की फोटो का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, सर्वदमन जी ने गण गीत सुनाया, एवं राहुल सिंह ने संगठन गीत के साथ सभी को संबोधित किया, मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा की नेताजी हमारे आदर्श थे, विशिष्ट अतिथि श्री राजेश जी विभाग संपर्क प्रमुख उन्नाव विभाग ने संघ के विचारधारा रखते हुए नेताजी को नमन किया, कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक फाउंडेशन ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला, रेखा सिंह जी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई एवं कैप्टन राजेंद्र सिंह संरक्षक मंच पर उपस्थित रहे ,संगठन द्वारा संचालित हरदोई डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के ट्रेनर पुनीत सिंह एवं तैयारी कर रहे युवाओं ने अतिथि एवं सभी आगंतुक पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया, एमपी सिंह एवं वीरपाल सिंह जी ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही, जे बी सिंह एवं सुनील सुशील जी ने नेताजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, विमलेश सिंह संजय विक्रम जी एवं चक्र सुदर्शन सिंह ने सभी का स्वागत एवं उद्बोधन किया ,अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह ने बताया संगठन सभी पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा ,भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया, गया इस मौके पर लगभग 85 पूर्व सैनिक एवं मातृशक्ति मौजूद रहे,

राहुल सिंह फौजी
सचिव अवध प्रांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *