कल 25 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

कल 25 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी तहसील स्तर व समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम होगा और मतदाता शपथ दिलाई जायेगी तथा नये युवा मतदाता को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में दिन में 11 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टी डी इन्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूर्ण मनोयोग एंवम हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *