गणतंत्र दिवस पर बेलदारी लेन, लालबाग में हुआ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर बेलदारी लेन, लालबाग में हुआ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
लखनऊ।
आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बेलदारी लेन, लालबाग में क्षेत्र के समस्त निवासियों के सहयोग से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लालबाग बेलदारी लेन की पार्षद यावर हुसैन (रेशु) जी सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया गया तथा राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और एकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात लड्डू वितरित कर सभी ने आपस में खुशियाँ साझा कीं और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर बेलदारी लेन में गठित कोर कमेटी द्वारा यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी नियमित रूप से अपने मोहल्ले में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्वों को पूरे सम्मान और सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कई वर्षों बाद बेलदारी लेन में इस प्रकार का ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे जोश और उमंग के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक जी, गगन कन्नौजिया, मेराज खान, इकराम खान, एवं गीता गुप्ता , मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, मेराज बेग, अमित अर्पण, फ़ज़ल खान,कामिनी , बबिता,पल्लवी ,मिनी,प्रिय कन्नौजिया,अंजली ,सौम्या , आकाश,पवन ,विपिन ,दुर्गेश अतुल ,अरविंद ,ऋषि ,लक्ष्मी
सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *