77वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

77वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ०प्र० श्री गिरीश चंद्र यादव जी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और पुलिस परेड की सलामी ली गई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रवादी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर मा0 मंत्रीजी ने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में अत्यंत गर्व का दिन है, आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न गणराज्य बना।
उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर सबसे पहले संविधान निर्माताओं डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित सभी महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि और त्याग से हमें लोकतंत्र की यह मजबूत नींव मिली।
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और विकास के हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह प्रगति हमारे किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं की मेहनत का परिणाम है। आज के युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें उन्हें शिक्षा, कौशल और अवसर देकर ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर, समावेशी और विश्व में नेतृत्व करने वाला हो।
उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी से संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, माननीय विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह जी, जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी, सहित अन्य सम्मानित गणमान्य जन, अधिकारीगण, आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *