पुलिस ने धर्मपरिवर्तन कराने वाले 5 अभियुक्त किए गिरफ्तार भेजा जेल

पुलिस ने धर्मपरिवर्तन कराने वाले 5 अभियुक्त किए गिरफ्तार भेजा जेल

मौके से बयाबिल की पुस्तकें पंपलेट और ईसाई धर्म के प्रतीक चिह्न क्रॉस बरामद किया गया

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना अंतर्गत लाइन बाजार पुलिस ने धर्मपरिवर्तन से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से धार्मिक प्रचार सामग्री भी बरामद की है।वही इस मामले में सोमवार को जानकारी देते हुए
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निरीक्षक विजयशंकर यादव एवं महिला कांस्टेबल आरती सिंह की टीम ने 25 जनवरी रविवार को रात्रि लगभग 9:24 बजे कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र चौहान की बाउंड्री, कुद्दूपुर श्रीनगर के पास से वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुन्ना चौहान पुत्र रामनन्दन चौहान निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, थाना लाइन बाजार, विद्युत प्रमाणिक पुत्र अनुकूल प्रमाणिक निवासी गड़राह थाना तालचुवा जनपद केन्द्रपाड़ा (उड़ीसा), अरुण कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी उमरपुर हरिबन्धनपुर थाना कोतवाली तथा अमित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी पीली कोठी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर शामिल हैं। वहीं अभियुक्ता सुशीला दास पत्नी विद्युत प्रमाणिक निवासी गड़राह थाना तालचुवा जनपद केन्द्रपाड़ा (उड़ीसा) को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त थाना लाइन बाजार में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के अंतर्गत वांछितथे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 बाइबिल धर्मग्रंथ, 86 प्रचार पम्पलेट एवं 6 होली क्रॉस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में धर्मपरिवर्तन से संबंधित गतिविधियों में संलिप्तता की बात सामने आई है।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों एवं अभियुक्ता को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *