परिवहन विभाग द्वारा राह-वीर एवं कैशलेस उपचार योजना का किया गया व्यापक प्रचार-प्रसार

परिवहन विभाग द्वारा राह-वीर एवं कैशलेस उपचार योजना का किया गया व्यापक प्रचार-प्रसार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 27.01.2026 को यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जनपद के प्रमुख चौराहों एवं ग्रामीण इलाकों में राह-वीर एवं कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिसमें जनपद के लगभग 250 लोगों को उक्त योजना की जानकारी दी गयी। उक्त के साथ उपस्थित जन को राह-वीर एवं कैशलेस उपचार योजना से सम्बन्धित पम्पलेट वितरण किया गया।
———–
जौनपुर, 27 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा शासकीय आवास पर ऑर्गेनिक विधि से उगाई गई मटर एवं बैंगन के साथ ही पनीर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उक्त पोषक खाद्य सामग्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के भोजन में सम्मिलित की जाए, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य सुदृढ़ बना रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ऑर्गेनिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासायनिक मुक्त खेती स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
——–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *