जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि 26 जनवरी, 2026 को जनपद जौनुपर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में गणतंत्र दिवस, जनप्रतिधिनिगण की उपस्थिति में भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पीलीकोठी, जौनपुर में मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जौनपुर, श्रीमती मनोरमा मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष मा0 पुष्पराज सिंह, एवं ब्लाक प्रमुख (जलालपुर) प्रतिनिधि राजीव वेदी राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, हुसेनाबाद जौनपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष मा0 पुष्पराज सिंह एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, डोभी में पूर्व सांसद मा0 बी0पी0 सरोज के प्रतिनिधि अभिनव कुमार सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा छात्रो को अपने संबोधन द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। छात्रावास अधीक्षको को निर्माण एवं सुधार कार्य के विषय में अवगत कराते हुए प्रत्येक रविवार को किये जा रहे श्रमदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। छात्रो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर छात्रावास के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
———–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *