देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा
पालघर/नायगांव। सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था ‘एकार्थी फाउंडेशन’ के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य संतोष प्रजापति का जन्म दिवस 26 जनवरी को भव्य रूप से मनाया गया। फाउंडेशन के विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने इस दिन को विशेष बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और सभी का मुंह मीठा कराकर की गई। इस दौरान फाउंडेशन के साथियों ने संतोष प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
जन्म दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन ‘लिट्टी-चोखा’ का विशेष आयोजन किया गया। मेहमानों और सदस्यों ने इस स्वादिष्ट क्षेत्रीय व्यंजन का भरपूर आनंद लिया और इसकी प्रशंसा की।
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संतोष प्रजापति द्वारा फाउंडेशन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
संतोष प्रजापति ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से वे समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए निरंतर संकल्पित रहेंगे।
इस दौरान एकार्थी फाउंडेशन के सभी गणमान्य के साथ प्रजापति को आशीर्वाद देने के लिए वरिष्ठ समाज सेवक शामिल हुए।

