आंचलिक विज्ञान नगरी में हुआ साइंस एक्सपों 2026 का भव्य शुभारंभ

आंचलिक विज्ञान नगरी में हुआ साइंस एक्सपों 2026 का भव्य शुभारंभ-

-विज्ञान नगरी मेें तीन दिवसीय साइंस एक्सपों का ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन-

-लखनऊ बन रहा है वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्थानों का हब-ब्रजेश पाठक

-विज्ञान नगरी में नालेज आफ स्फियर के रूप में जुड़ा नया अध्याय-

लखनऊ. राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों के अन्दर ौज्ञानिकता की अलख जगाने में आंचलिक विज्ञान नगरी के कार्य बहुत ही सराहनीय है। लखनऊ आज वैज्ञानिक अनुसंधानों और वैज्ञानिक संस्थानों का एक हब बन चुका है। ये उद््र्रगार उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किये। मौका था विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय सांइस एक्सपों 2026 के शुभारंभ का। 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप् में ब्रजेश पाठक उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि केरूप् में क्षेत्रीय विघायक डा0 नीरज वोरा, सीएसआईआर के डा0 प्रबोध कुमार, इसरो टेलीमैट्री ट्रैकिग की उपनिदेशक नलिनी सहित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र के निदेशक वी0एस0शर्मा उपस्थित थे।

तीन दिवसीय इस सांइस एक्सपों में अठारह से अधिक वज्ञानिक अनुसंधान व संस्थानों ने भाग लिया। जिसमें सीएसआईआर, भारतीय गन्ना संस्स्थान, इसरोंसीएसटी उप्र, एनबीआरआई, सीपेट, जीएसटी, जीएसआई, एनसीएसएम, केजीएमयू, एनपीसीपल सहित अन्ध संस्थान उपस्थित थें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिये क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बहुत से स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और विज्ञान नगरी के नये अध्यााय बने नालेज आफ स्फियर शो का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *