संयुक्त सचिव, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार/विशेष रोल प्रेक्षक श्री कुणाल जी (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के सम्बन्ध में ईआरओ एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
विशेष रोल प्रेक्षक जी के आगमन पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) से संबंधित कार्यों को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई तथा सुझाव लिये गये।
इस दौरान विशेष रोल प्रेक्षक जी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में एसआईआर के दौरान निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार घर-घर गणना पत्रों का वितरण किया गया, डिजिटाइजेशन किया गया तथा मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड के डाटा को अनमैप्ड की श्रेणी में रखा गया। 06 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। एसआईआर के दौरान सभी राजनैतिक दलों के साथ लगातार बैठक कर अद्यतन जानकारी दी गई। द्वितीय फेज 06 जनवरी 2026 के बाद अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत की जा रही है।
इस दौरान प्रेक्षक जी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण से फीडबैक भी लिया गया, जिसके क्रम में सभी के द्वारा बताया गया कि एसआईआर के कार्यों के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
विशेष रोल प्रेक्षक जी ने सभी ईआरओ को निर्देश दिया कि राजनैतिक दलों के साथ समन्वय कर एसआईआर के कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पादित करें।
विशेष रोल प्रेक्षक जी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण से एसआईआर के संबंध में सुझाव लेते हुए आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर विचार हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
साथ ही उन्होंने सभी ईआरओ से विधानसभावार मैपिंग की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा जनसुनवाई केंद्र बनाकर अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने निर्देश दिया कि सभी ईआरओ, एईआरओ के साथ बैठक भी अवश्य कर ले।
विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, जिला अध्यक्ष अपना दल लालबहादुर पटेल, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, भाजपा से सुदर्शन सिंह, आम आदमी पार्टी से सुभाष चंद्र गौतम सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण हीरालाल विश्वकर्मा, गुलाबचंद यादव, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, संजीव भारती, स्कंद कुमार पटेल, जयप्रकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह, सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) सहित अन्य उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय
, जौनपुर द्वारा जारी

