समृद्धि कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर की कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता 2025 के लिए लखनऊ की दीप्ति पहुंचीं भुवनेश्वर*

*समृद्धि कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर की कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता 2025 के लिए लखनऊ की दीप्ति पहुंचीं भुवनेश्वर*

●लखनऊ के जी जी आई सी सरोसा भरोसा की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर की समृद्धि प्रतियोगिता के लिए हुईं थीं चयनित

●समृद्धि प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर पर पढ़ाये जाने वाले दस मुख्य विषयों में उस विषय के किसी एक शीर्षक पर शिक्षक/शिक्षिका द्वारा उपयोग किये जाने वाले स्वनिर्मित टीचिंग लर्निंग मैटीरियल (टी.एल.एम) और उसके डायनमिक प्रस्तुतिकरण पर आधारित होती हैं

 

लखनऊ

 

समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश ,राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशन में आयोजित होने वाली कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता 2025 के लिए के लिए उत्तर प्रदेश राज्य से लखनऊ मण्डल के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की जीव विज्ञान प्रवक्ता सुश्री दीप्ति विश्वकर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया इस वर्ष की राष्ट्रीय स्तर की समृद्धि-कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन एन. सी. ई. आर. टी. के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर उड़ीसा (रीज़नल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भुवनेश्वर, उड़ीसा) में किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य से प्रतिभाग करने वाले कुल पांच चयनित प्रतिभागियों में लखनऊ मण्डल की दीप्ति का भी चयन हुआ था,

●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा द्वारा अपने कला समेकित शिक्षण शास्त्र के लिए जीव विज्ञान विषय के शीर्षक *सेल-ए मैजिकल बॉक्स* कोशिका की आंतरिक संरचना पर आधारित अपना बहुआयामी टी एल एम तैयार किया था जिसको विद्यार्थियों के सम्मुख आकर्षक शिक्षण अधिगम विधि अपनाते हुए प्रस्तुत किया था,जिससे उनका चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ

●दीप्ति विश्वकर्मा के चयन ने लखनऊ मण्डल के साथ साथ राजधानी को भी गौरान्वित किया है

 

● *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *