गोमती नगर जनकल्याण* *महासमिति का वार्षिकोत्सव*में* *रक्षा मंत्री* *राजनाथ सिंह जी रहेंगे* *उपस्थित* 

*गोमती नगर जनकल्याण* *महासमिति का वार्षिकोत्सव*में* *रक्षा मंत्री* *राजनाथ सिंह जी रहेंगे* *उपस्थित*

गोमती नगर जनकल्याण समिति विगत 32 वर्षों से जनहित के कार्यों यथा अवस्थापना, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार,जलवायु एवं अन्य जनहित के कार्यों को तन मन एवं धन से निस्वार्थ भाव से समर्पित भावना के अनुसार कर रही है।गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक संजय निगम सचिव के निवास स्थान विवेक खंड 3 गोमतीनगर में संपन्न हुई। बैठक में महासमिति का वार्षिकोत्सव फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के उपस्थिति में करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व बैठक के एजेंडा की पुष्टि करते हुए 1.गोमती नगर को पॉलिटेक्निक तक मेट्रो से जोड़ने का काम , 2.सरकारी

.महिला डिग्री कॉलेज, लॉ कॉलेज की स्थापना , 3.विक्रांत खंड में जर्जर सड़कों एवं नालों के पुनर्निर्माण की अवस्थापना निधी से कराने हेतु एवं जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव में नगर की विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 4.विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करने मंच संचालन करने मंच की व्यवस्था 5.सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन एवं 6.स्मारिका की के प्रकाशन के साथ-साथ 7.विनीत खंड 5 एवं 6 में सीवर पाइपलाइन के पुरानी होने पर इसको बदले जाने विकास खंड 5 में जिम की स्थापना न होने तथा विभिन्न खंड में सीवर लाइन की सफाई करने तथा महासमिति के की बैठकों के संजय निगम सचिव द्वारा कराए जाने 7. कोषाध्यक्ष की आय व्यय की रिपोर्ट के प्रस्ताव पास किए गए।बैठक में महा समिति के अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला सचिव व कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव संजय निगम , के के मौर्य, सी जी नायर, कोषाध्यक्ष पी आर पांडे,संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, महिला प्रभारी नीलम सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव आर डी मौर्य , अमित मिश्रा सहित समिति की समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष डॉक्टर बी एन सिंह द्वारा सभी सदस्यों से महासमिति के हित में कार्य करने तथा वार्षिकोत्सव को सफल बनाने हेतु तन मन से जुड़ने का आवाहन करते हुए बैठक समाप्त की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *