*बजट 2026: बड़ी घोषणाएं और ताज़ा अपडेट देखिए
🔹 कर और टैक्स से जुड़ी अहम बातें
इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से लागू होगा
विदेशी आय ₹1 करोड़ से अधिक पर 30% टैक्स
अघोषित आय पर 30% जुर्माना
टैक्स गड़बड़ी पर अब सजा नहीं, सिर्फ जुर्माना
विदेश में पढ़ाई पर TCS 5% से घटकर 2%
🔹 आर्थिक लक्ष्य और अनुमान
27.7 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान
सरकार 17.2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी
2047 के लक्ष्य पर केंद्रित बजट – वित्त मंत्री
25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
🔹 MSME, उद्योग और व्यापार
MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़
लघु उद्योगों के लिए ₹7,000 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत
कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़
🔹 इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन
7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी कॉरिडोर
22 नए जलमार्ग विकसित होंगे
नॉर्थ ईस्ट में 4000 इलेक्ट्रिक बसें
4 राज्यों में मिनरल कॉरिडोर
🔹 स्वास्थ्य और शिक्षा
कैंसर की 17 दवाएं सस्ती
डायबिटीज और ऑटो-इम्यून दवाएं सस्ती
3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
निजी विश्वविद्यालयों को सहायता
🔹 महिला, युवा और सामाजिक योजनाएं
महिलाओं के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम
दिव्यांग सहारा योजना
महात्मा गांधी हैंडलूम योजना
10 हजार टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग
🔹 उद्योग और उपभोक्ताओं को राहत
मोबाइल फोन और EV बैटरी सस्ती
सोलर उपकरण सस्ते
जूते, बैटरी, माइक्रोवेव, ओवन सस्ते
एयरक्राफ्ट पार्ट्स सस्ते
CNG और बायोगैस सस्ती
🔹 महंगे हुए उत्पाद
खनिज महंगे
शराब महंगी
स्क्रैप महंगा
🔹 निवेश और क्षेत्रीय विकास
बायोफार्मा सेक्टर को ₹40,000 करोड़
ग्लोबल बायोफार्मा सेंटर के लिए ₹10,000 करोड़
टियर-2, टियर-3 शहरों के लिए विकास योजना
तीर्थ और पर्यटन स्थलों का विकास
🔹 FEMA और विदेशी निवेश
FEMA की समीक्षा होगी
भारत विस्तार कार्यक्रम शुरू
काजू-कको के लिए विशेष योजना
विदेश यात्रा करना सस्ता
🔹 शेयर बाजार का हाल (Budget Impact)
बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट
सेंसेक्स 1600–1850 अंक तक टूटा
निफ्टी में 524 अंकों की गिरावट
बाजार में लगातार दबाव
दिल्ली.
● बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेशनल डेस्टनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड बनाई जाएगी, दिव्यांगों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाए जाएंगे और नया टैक्स एक्ट इसी साल 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा
● बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने पशुधन उद्यमों के आधुनिकीकरण, तटवर्ती इलाकों में काजू, नारियल और चंदन को सहायता, नए पेड़ लगाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर काजू और कोको उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की
● निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी कार्यक्रम को क्रेडिट लिंक आजीविका के जरिए स्व सहायता उपक्रम की ओर ले जाने का प्रस्ताव रखा और दिव्यांगजन कौशल योजना तथा दिव्यांग सहारा योजना के तहत दिव्यांगजनों को सशक्त करने पर जोर दिया
● केंद्रीय बजट 2026-27 में वाराणसी के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की गई, जो नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, बजट में वाराणसी को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ने और देश में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर चलाने का एलान किया गया जिनमें दो वाराणसी से जुड़े होंगे
1 लाख करोड़ रुपये का रिसर्च फंड: सरकार ने अनुसंधान और नवाचार (Research & Innovation) के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित किया है। आईटी कंपनियां इस फंड का उपयोग AI, 5G, और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्च के लिए 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण (Interest-free loan) के रूप में कर सकेंगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल पर ड्यूटी कम: मोबाइल फोन, चार्जर और पीसीबीए (PCBA) पर बेसिक सीमा शुल्क (BCD) को घटाकर 15% कर दिया गया है। इससे भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और उससे जुड़ी आईटी सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
एन्जिल टैक्स (Angel Tax) खत्म: स्टार्टअप्स के लिए एन्जिल टैक्स को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। आईटी सेक्टर के नए स्टार्टअप्स के लिए फंड जुटाना अब बहुत आसान होगा।
कौशल विकास (Skilling): अगले 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को स्किल करने और 1,000 आईटीआई (ITIs) को अपग्रेड करने का लक्ष्य है। इससे आईटी कंपनियों को प्रशिक्षित वर्कफोर्स (AI और डेटा एनालिटिक्स के लिए) मिलेगी।
स्पेस टेक (Space Tech): अंतरिक्ष क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को 5 गुना बढ़ाने के लिए ₹1,000 करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड बनाया गया है, जो आईटी-आधारित स्पेस स्टार्टअप्स को सीधा फायदा पहुँचाएगा।

