खाद्य पदार्थो मे मिलावट करने वाले होटल, रेस्टोरेंट पर विभाग द्वारा चलाया जायेगा चेकिंग अभियान – मानिक चंद्र 

खाद्य पदार्थो मे मिलावट करने वाले होटल, रेस्टोरेंट पर विभाग द्वारा चलाया जायेगा चेकिंग अभियान – मानिक चंद्र

 

अयोध्या।शहर मे इस समय कई जगहों पर स्थित होटल व रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को खुले रुप से संक्रमण खाद्य पदार्थ परोसा जा रहा है।इसके अलावा कुछ ठेलो व मिठाइयों की अन्य दुकानों पर सड़े गले खाद्य पदार्थ भी बिकने की शिकायत खाद्य प्रशासन को मिल रही है।बताते चलें कि इधर काफी दिनों से अयोध्या धाम के अन्य प्रमुख स्थान पर स्थित कई ऐसे रेस्टोरेंट तथा होटल के अलावा ठेलो पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ में मिलावट की शिकायत आ रही है।अभी इसको लेकर भी एक दिन पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था।मालूम हो कि शहर के रिकाबगंज, सिविल लाइन,देवकाली, चौक, रीडगंज, बेनीगंज, रोडवेज, नियावा, गुदडीबाजार,वजीरगंज,फतेहगंज के अलावा कई

जगहों पर संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ ग्राहकों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है।यही हाल अयोध्या धाम की है जहां पर कई ऐसे होटल रेस्टोरेंट है जहां पर सडे गले खाद्य पदार्थों को परोसकर उनके सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित विभाग चुप्पी साधे रहता है हां इतना जरूर है जब दीपावली रक्षाबंधन होली सहित अन्य प्रमुख पर्व आते हैं तब खाद्य विभाग कुंभकर्णी नीति से जाकर जिले के कुछ छोटे-मोटे प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर वह वही लूट लेते हैं। जबकि देखा जाए की रामनगरी में श्रद्धालुओं के अलावा अन्य लोग बीच-बीच में प्रमुख पर्वों पर आते हैं और इसका लाभ उठाकर यहां पर स्थित होटल तथा रेस्टोरेंट के स्वामी संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थों को देकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मानिकचंद ने बताया की बीच-बीच में मिलावट और लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल रेस्टोरेंटों पर कार्यवाही की जाती है हां इतना जरूर है इधर कुछ दिन से कार्यवाही नहीं की गई है जिसमें हमारे विभाग के अधिकतर कर्मचारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई है।कुछ निरीक्षक व अन्य कर्मी अन्य काम से गए हैं लेकिन एक या दो दिन में टीम का गठन कर ग्राहकों के सेहत से खिलवाड़ करने वाले होटल रेस्टोरेंट पर छापामारी का अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने इस तरह के म करने वाले होटल तथा रेस्टोरेंटों के स्वामियों तथा कर्मचारियों से चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि वह अपने प्रतिष्ठान के पैंट्री रूम को साफ सुथरा रखे, खाद्य विभाग द्वारा तय किए गए मानक पर खड़े उतरे नहीं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *