चार उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक
अयोध्या।जिले में तैनात चार उप निरीक्षकों की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है।जिसमें से कोतवाली नगर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के साथ -साथ रिकाबगंज चौकी प्रभारी के रूप में तैनात उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है।वहीं इनके अलावा जिले में तैनात दो अन्य उप निरीक्षक महेंद्र कुमार तथा वीरेंद्र कुमार राय की भी पदोन्नति उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर हुई है।बताते चलें कि इन पुलिस कर्मियों के पदोन्नति की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें शुभकामना दिया।इसके अलावा पदोन्नति पाये पुलिस कर्मियों के शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दि
या।

