उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जनपद अयोध्या के एक मात्र शिक्षक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी , सहायक अध्यापक , पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमकीन गंज , विकास खण्ड तारुन को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी जी द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ त्रिपाठी को यह राज्य पुरस्कार बच्चों के सीखने – सिखाने में किये जाने वाले अभिनव प्रयोग , गतिविधि आधारित शिक्षण तथा नवाचारों के उपयोग करने हेतु प्रदान किया गया। डॉ त्रिपाठी ने राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक हस्त पुस्तिका “आधारशिला” व ” शिक्षण संग्रह ” के लेखन मण्डल में शामिल रहे हैं। बच्चों के जीवन कौशल के विकास हेतु ” सुरक्षा एवं संरक्षा ” मॉड्यूल का विकास करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश , लखनऊ को प्रदान किया। डॉ त्रिपाठी इस समय राज्य संदर्भ समूह के सदस्य के रूप में बच्चों के गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

