पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय लखनऊ की विभूति खंड शाखा के एक ग्राहक द्वारा 28 लाख का ऋण लिया गया था,जो मेटसुरक्षा से कवर था। उनकी आकस्मिक मृत्यु होने के पश्चात उनके नॉमिनी को दिनांक 27.01.2026 को 23.92 लाख का क्लेम सैटल किया गया। इस मौके पर श्री राज कुमार सिंह, मंडल प्रमुख लखनऊ ने मेट सुरक्षा स्कीम के लाभ बताते हुए कहा कि पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहकों के लिए पीएनबी मेट लाइफ द्वारा टर्म लोन को सुरक्षित करने के लिए पीएनबी मेट सुरक्षा स्कीम उपलब्ध है, जिसमें ऋण लेने वाले ग्राहकों को काफी कम व किफ़ायती प्रीमियम में ऋण सुरक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें ऋण लेने वाले ग्राहकों को मेट क्रेडिट की किस्तों के लिए भी ऋण स्वीकृत करती है, इसमें ऋण लेने वाले ग्राहक की आकस्मिक मृत्यु होने पर लोन की रकम इन्शुरेंस कंपनी द्वारा चुकाई जाती है यदि ऋण की रकम कम है और इन्शुरेंस की रकम ज्यादा है तो ऋण की राशि से अधिक की रकम नॉमिनी को मिल जाती है। उन्होंने सभी ग्राहकों से इसे लेने की सलाह भी दी।
वर्तमान में पीएनबी न्यूनतम ब्याज दर (7.20 से शुरू) और शून्य प्रोसेसिंग शुल्क पर गृह ऋण की सुविधा प्रदान कर रहा है.

