जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव धूमधाम से संपन्न

जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव धूमधाम से संपन्न

 

जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव का भव्य आयोजन डायट जौनपुर के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं डायट प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाकर किया गया। डीसी बालिका शिक्षा शोभा तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया।

 

अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद जौनपुर में संचालित विभागीय नवाचारों एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

 

कार्यक्रम में जनपद के 21 विकास खंडों के बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। “मेरे बदलाव की कहानी” एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता बच्चों के लिए आयोजित की गईं। जिसमें जनपद स्तर से चयनित 5-5 बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।

 

प्रतिभागी बच्चों ने मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आलोक कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती शोभा तिवारी, एसआरजी टीम के सदस्य एवं विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

———

जौनपुर, 04 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

सिविल जज/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके सफल आयोजन हेतु 04 फरवरी 2026 को सिविल जज/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह, की देख-रेख में ‘‘ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर’’ में बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक में जनपद न्यायालय के सिविल जज सी0डि0/सिविल जज जू0डि0 संवर्ग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

———-

जौनपुर, 04 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

उ०प्र० राज्य महिला आयोग कि मा० सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता की दृष्टि से जिलाधिकारी की तरफ से नामित नोडल अधिकारी बिन्दुलता, उपजिलाधिकारी न्यायिक केराकत एवं पुलिस अधीक्षक की तरफ से नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी, मछलीशहर की उपस्थिती में निरीक्षण भवन जौनपुर में 04 फरवरी 2026 को महिला जनसुनवाई आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियो को तत्काल कार्यवाही कर आयोग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

 

तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का निरीक्षण किया गया और उपस्थित लोगो को दवा की उपलब्धता और पैथोलाजी जाँच की जानकारी ली गयी। पेयजल के स्थान पर पानी रिसता हुआ मिला जिस पर मा० अध्यक्षता द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।

 

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की इस्पेक्टर अनीता सिंह एवं थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

———-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *