छात्र-छात्राओं को रसोई वाटिका के लिए प्रोत्साहित करें शिक्षक : जेडी

 

 

छात्र-छात्राओं को रसोई वाटिका के लिए प्रोत्साहित करें शिक्षक : जेडी

 

 

अयोध्या। सोहावल स्थित माध्यमिक विद्यालय श्री राम वल्लभा इंटर कॉलेज अयोध्या में छात्र-छात्राएं रसोई वाटिका तैयार कर मौसमी फल एवं सब्जी तैयार करते हैं । इस अनोखी पहल का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश दुबे अतुल मिश्रा राकेश मौर्य ने किया।जिला मंत्री आलोक तिवारी ने बताया कि विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को रसोई वाटिका तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने समय-समय पर सब्जी के बीच फलों के पौधे उपलब्ध कराए।बीच-बीच में जाकर वाटिका का निरीक्षण भी किया गया।जिसका प्रतिफल है कि सैकड़ो घरों के रसोई वाटिका में मौसमी सब्जी तैयार है। एक बालिका ने अपनी वाटिका में विभिन्न प्रकार के पपीते का उत्पादन किया। जिसे संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल श्री योगेंद्र कुमार सिंह को दिया गया। छात्र – छात्राओं के इस कार्य से वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा कि इस तरह के कार्य प्रत्येक विद्यालय में होने चाहि

ए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *