तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता मे संम्पन

तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता मे संम्पन

 

अयोध्या।एसडीएम सोहावल सविता देवी की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा डॉ प्रदीप कुमार और ब्लॉक मोबिलाइजर कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ ब्लॉक मसौधा धीरेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मसौधा राजीव प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा बताया गया फरवरी माह में तीन प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित है. पहला एम डी. ए. प्रोग्राम जो 10 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य संचालित होंगे मसौदा ब्लॉक के अंतर्गत 8 ग्राम सभा में इसमें आशा और आंगनबाड़ी और एनम द्वारा घर-घर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। दूसरा कार्यक्रम राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस जो की 10 फरवरी को प्रत्येक सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल मद्रास में 1 साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी छूट गए बच्चों को 13 फरवरी को खिलाई जाएगी।तीसरा कार्यक्रम मिजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान यहां प्रोग्राम 16 फरवरी 20 26 से 27 फरवरी 2026 तक तक चलेगा इस अभियान में कक्षा 1 से लेकर 5 तक में पढ़ने वाले बच्चों को उक्त टीका लगाया जाएगा इसमें सरकारी गैर सरकारी और मदरसा को कवर किया जाएगा।बैठक के दौरान ब्लॉक मोबिलाइजर यूनिसेफ़ धीरेंद्र नाथ पाण्डेय ब्लॉक मसौधा द्वारा बताया गया नगर पंचायत एरिया भरत कुंड भदरसा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया उक्त से संबंधित अभिमुखीकरण समस्त आंगनबाड़ी वर्कों का अभिमुखीकरण 7 फरवरी 2026 को आंगनवाड़ी विभाग में कराया गया है।सरकारी गैस सरकारी विद्यालयों के नोडल अध्यापकों का अभिमुखीकरण आगामी 9 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बैच में किया जाएगा.

आज की बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिशा संस्था ब्लॉक मसौधा राजाराम द्वारा अपने संस्थान के द्वारा सहयोग करने का वायदा किया और संस्था द्वारा निम्नलिखित परियोजनाओं के बारे में समस्त को अवगत कराया सलोनी संगम किशोरी लड़कियों की देखरेख. बाल क्लब बच्चों का समूह. विशेष बच्चों की देखभाल. किसानों की देखरेख राजाराम द्वारा यूपी जिला अधिकारी को नया साल 2026 का कैलेंडर डायरी भेद किया गया।बैठक में ब्लॉक सोहावल और मसौधा अधीक्षक. स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहायक शोध अधिकारी.अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत,खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंड शिक्षा अधिकारी,सप्लाई इंस्पेक्टर,बाल विकास परियोजना अधिकारी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक प्रतिनिधि मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *