सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें-अनुनय झा*

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें-अनुनय झा*

 

*पुलिस के सहयोग से गरीबों की एवं सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करायें- जिलाधिकारी*

 

*पाली-(हरदोई)* शनिवार को तहसील शाहाबाद सभागार में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें और प्रत्येक दिन कार्यालय में प्रातः 10 से 12 बजे के बीच रहकर विभागीय शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में निष्पक्ष तथा गुणवत्ता पूर्ण करायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी कानूनगों एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि सभी तरह की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को चिन्हित करें और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस के सहयोग से गरीबों एवं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें और कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। विद्युत विभाग की शिकायतों के संबंध में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब ट्रांसफार्मर एवं जर्जर विद्युत लाइनें तत्काल ठीक करायें और नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति करायें तथा विद्युत उपभोक्ताओं के बिल आदि की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करायें। पेंशन की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन निराश्रित, वृद्व एवं दिव्यांगजन की पेंशन किसी कारण बंद हो गयी उसकी जांच करायें और पात्र लोगों की पेंशन बहाल कराने के साथ नये पेंशन आवेदन पत्रों के संबंध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।

राशन वितरण में अनियमिताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से संबंधित राशन दुकानों की जांच करायें और शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित कोटेदार के विरूद्व कार्यवाही करें। अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय हो और निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए आराजक व आसामाजिक तत्वों, दबंग एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों नजर रखें और ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी गांव के चौकीदार एवं बीट सिपाहियों से प्रतिदिन लें तथा अवैध कब्जा वाली भूमि खाली कराने में समन्वय बनाकर राजस्व टीम सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भवनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी शाहाबादअंकित तिवारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ, थानाध्यक्ष तथा फरियादी आदि उपस्थि

त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *