पीयू में संबद्धता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च तक

पीयू में संबद्धता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च तक

 

 

जौनपुर,07 फरवरी। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्ध महाविद्यालयों की संबद्धता नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी न होने पर संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

कुलसचिव केशलाल ने शनिवार को बात करते हुए बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विषयों और पाठ्यक्रमों की संबद्धता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को समय से आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में यह भी बताया गया है कि संबद्धता प्रस्तावों के निरीक्षण हेतु निरीक्षण मंडल का गठन 25 मार्च तक किया जाएगा। विशेष रूप से वे महाविद्यालय, जिनकी अस्थायी संबद्धता 30 जून को समाप्त हो रही है, उन्हें निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि संबद्धता नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण नहीं की जाती है, तो संबंधित विषयों और पाठ्यक्रमों में 1 जुलाई से छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इससे महाविद्यालयों और विद्यार्थियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *