पत्थरों की नक्काशी के लिए अयोध्या पहुंची कारीगरों की पहली टीम ने कार्यशाला का लिया जायजा

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
राम जन्मभूमि सर मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की तलाशी का कार्य जल्द ही शुरू होगा जिसके लिए राजस्थान से कारीगरों का दल अयोध्या पहुंच कर कार्यशाला का निरीक्षण किया है। आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा की माने तो अयोध्या पहुंचे कारीगरों की टीम गुरुवार से ही कार्य को प्रारंभ करने के लिए तैयारी की है। यह टेस्टिंग के तौर पर इस पूरे कार्य को शुरू किया जाएगा उसके बाद जल्द ही और भी बड़ी संख्या में कारीगरों को टीम के साथ बृहद रूप में पत्थरों की कटाई के साथ तरासी का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के नींव भराई का कार्य पूरा हो रहा है। जिसके बाद मिर्जापुर के पत्थरों से प्लिंथ का रैप तैयार किया जाएगा। उसके बाद राजस्थान के पत्थरों का कार्य प्रारंभ होगा लेकिन इसके पहले पत्थरों के नक्काशी का कार्य किया जाना है। मंदिर निर्माण के लिए 1989 से प्रारंभ हुई मंदिर निर्माण कार्यशाला में धीमी गति से पत्थरों को तैयार करने का कार्य किया जा रहा था दौरान मंदिर निर्माण के लिए लगभग 60% कार्य पूरा हो चुके थे लेकिन इस बीच फैसला आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन में मंदिर को बृहद रूप में बनाए जाने का निर्णय लिया गया अब उन्हीं पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा लेकिन मंदिर को और बड़ा की जाने के कारण तैयार के पत्थर अब सिर्फ 35% की तैयार माना जा रहा है जिसके बाद 65% पत्थरों को और तैयार किया जाना है जिसके लिए मंदिर निर्माण कार्यशाला को एक बार फिर बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। जिससे समय अवधि में ही मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा किया जा सके। मंदिर निर्माण कार्यशाला के लिए 12 कारीगरों की पहली टीम पहुंची गये अयोध्या और राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला को प्रारंभ करने की तैयारी है जिसके लिए राजस्थान के जोधपुर से 12 कारीगरों की टीम रेल मार्ग कामाख्या एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंची। जहां से मंदिर निर्माण कार्यशाला पहुंचे कर कार्यशाला के देख रेख में तैनात किए गए इंजीनियर चंद्रशेखर सोनपुरा से मुलाकात की। और कार्यशाला का भ्रमण कर तलाशी के जाने वाले पत्थरों की जानकारी ली जिसके बाद इन्हें अभी कारसेवक पुरम पहुंचे। जहां उनके रुकने की भी व्यवस्था बनाई गई है।प्रारंभिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा ने बताया कि पत्थरों की नक्काशी के लिए 12 सदस्यों के कारीगरों की टीम अयोध्या पहुंची है। जो कार्यशाला को देखने के बाद गुरुवार से नक्काशी का कार्य प्रारंभ करेंगे यह अभी प्रारंभिक दौर पर शुरू किया जा रहा है इसके बाद कुछ समय के अंतराल में और भी बड़ी संख्या में कारीगरों की टीम अयोध्या पहुंच जाएगी जिसके बाद पत्थरों की कटाई के साथ तलाशी का कार्य बड़े स्तर पर शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *