*आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश शाही ने लोगों को किया जागरूक*
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या।पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव के चलते रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं।रविवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश शाही ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया।इस मौके पर उन्होंने वहां के लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि रेल संपत्ति आपकी संपत्ति है।रेल से यात्रा करने वाले रेल यात्री उसमें तैनात कर्मचारी भी हमें आप लोगों के बीच के हैं इसलिए आप सभी लोगों से अपील है कि ट्रेनों पर पथराव ना करें क्योंकि इससे जहां एक ओर ट्रेनों की क्षति होगी यानी कि आपकी क्षति होगी।वहीं इसमें सफर कर रहे जिस रेल यात्रियों को पत्थर लगेगा तो हो सकता है वह रेल यात्री आपके बीच का ही सगा संबंधी भी हो सकता है। इसलिए आप सभी लोगों से अपील है की रेल की संपत्ति अपनी संपत्ति समझते हुए इसकी सुरक्षा करें।उन्होंने इस मौके पर लोगों से कहा अगर आप सभी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रेलवे ट्रैक के समीप देखते हैं तो इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल राजकीय रेलवे पुलिस तथा स्थानीय स्थान तथा पुलिस चौकी पर दें जिस समय रहते रेलवे संपत्ति की क्षति को होने से रोका जा सके।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आफ हरीश कुमार शाही के अलावा रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट के वरिष्ठ खण्ड अभियंता/टीआरडी के अलावा के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

