ग्रेटर नोएडा के सेक्टर छत्तीस से कथित धर्मान्तरण मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी पिछले पांच वर्षों से एक मकान में प्रार्थना सभाएं आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसों और बीमारी ठीक करने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
रविवार को छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में ईसाई धार्मिक पुस्तकें, क्रॉस और अन्य सामग्री बरामद की गई। मौके पर 60–70 लोग मौजूद थे। पूछताछ में आरोपियों ने धर्मांतरण से इनकार करते हुए खुद को हिंदू बताया और कहा कि वे गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा व उपहार दे रहे थे।
जांच के आधार पर पुलिस ने सूरज कुमार और चंद्रकिरण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मकान और बरामद सामग्री सील कर दी गई है। पुलिस मोबाइल फोन, व्हाट्सएप ग्रुप और बैंक खातों की जांच कर रही है। स्थिति फिलहाल सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *