नवागत डीआईजी ने रामलला व हनुमानगढी का दर्शन पूजन का किया कार्यभार ग्रहण
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री प्रवीण कुमार का स्थानान्तरण लखनऊ जोन, लखनऊ हो जाने के बाद नवागत डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा ने पदभार ग्रहण किया गया। पद बार-बार ग्रहण करने से पहले उन्होंने रामलला व हनुगढी का दर्शन पूजन किया।इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यालय में नियुक्त सभी शाखा प्रभारियोंऋको आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। मेरे द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरन एवं अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व दोषियों को सजा दिलाना, सुचारू एवं सुगम यातायात व्यवस्था, माफिया एवं गैंगेस्टर के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही एवं उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कानून एवं शांति-व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी।

