*जिलाधिकारी ने शिक्षक की भांति बच्चों से गणित के सवाल लगवायें और शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता आदि के बारे में ली जानकारी*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को अपने गोद लिये ब्लाक टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कन्थाथोक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्लास में जाकर शिक्षक की भांति बच्चों से गणित के सवाल लगवायें और शिक्षा एवं मिड् डे मील की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय में मिट्टी का भराव कराकर जमीन समतल कराएं और स्कूल गेट से स्कूल के अन्दर व आंगनबाड़ी केन्द्र तक इंटर लाकिंग लगवायें तथा बाउन्ड्रीवाल की फिनीसिंग कराने के साथ बालक, बालिका एवं दिव्यांग शौचालय व हैण्डवास के टूटे नालों को ठीक करायें और टायल्स लगवायें तथा विद्यालय का मुख्य गेट भव्य रूप में बनाया जाये, और गेट व बाउन्ड्रीवाल पर विभिन्न रंगों से पेटिंग करायें। इसके उपरान्त डीएम ने विद्यालय परिसर में बैठकर प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में कहा कि कक्षा एक, दो व तीन तथा कक्षा चार व पांच के पढ़ाई में कमजोर बच्चों का ग्रुप बनाकर उन्हें अलग से पढ़ाएं और बच्चों को गणित एवं हिन्दी विषय में विशेष रूप से मजबूत बनायें। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेलने के लिए विद्यालय झूले भी लगवायें जायेंगे। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन एवं पंखा न होने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार झा से कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन कराने के साथ पंखा लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए विद्यालय में बनाये गये दोपहर भोजन को खाकर देखा तथा रसोईयों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।

