*जिलाधिकारी ने जन सनुवाई में सुनी 81 शिकायतें*

*जिलाधिकारी ने जन सनुवाई में सुनी 81 शिकायतें*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में सोमवार को कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जन सुनवाई में एक राशन कार्ड, एक दिव्यांग पेंशन, तथा एक वृद्वावस्था पेंशन के संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *