*बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने अग्नि कांड परिवार का आर्थिक सहयोग किया*
हरदोई। बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत गांव हथौड़ा का मजरा पहवा गांव में राममूर्ति वर्मा के घर आकस्मिक आग लगाने पर उस परिवार विभिन्न प्रकार से आर्थिक हानि हुई पाहवा गांव में राजकुमार के तीन पुत्र राममूर्ति , रामजीवन रामनिवास पूरी तरह से खाक हो गए ।परिवार को आर्थिक सहयोग बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने राशन वितरण कर आर्थिक सहयोग भी दिया और राममूर्ति वर्मा के भाई अस्पताल में भर्ती का पूरा खर्च उठाने का जिम्मेदारी भी ली । सुरेन्द्र कुमार ने उच्च अधिकारियों से बात चित कर के परिवार को सरकारी आवास, सहित विभिन्न योजनाओं को लाभ दिलाने के संदर्भ मे बात चित कर अनुरोध किया । पूरे परिवार के बच्चों की शिक्षा को लेकर पूरे परिवार को पूरा करने का पूर्ण करने का आश्वासन दिया मौजूदगी और सुरेन्द्र कुमार की सक्रियता से पीड़ित परिवारों को यह विश्वास मिला कि वे अकेले नहीं हैं।
आग से राख के ढेर पर खड़े इन परिवारों की आंखों में अब फिर से उम्मीद की चमक लौटती नजर आ रही है। मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार दिवाकर , कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मोमीन सिद्दीकी, शेषराम वर्मा, डी के गौतम, बृजेंद्र सिंह, नरेन्द्र कुमार, अमित पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।

