*शॉप, सेलिब्रेट, विन। फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग में प्यार भरे इनामों की बरसात*

*शॉप, सेलिब्रेट, विन। फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग में प्यार भरे इनामों की बरसात*

 

– 22 फरवरी तक खरीदारी पर मिलेगा पक्का वाउचर और बड़े इनाम जीतने का मौका- खरीदारी का उत्सव, जहां हर बिल बन सकता है खुशी की वजह

 

*लखनऊ, 12 फ़रवरी, 2026:* फ़रवरी का महीना प्रेम और जश्न का होता है, और इसी खास मौके को और यादगार बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग ने अपने ग्राहकों के लिए “शॉप, सेलिब्रेट, विन” कैम्पेन शुरू किया है। 6 फरवरी से 22 फरवरी तक चल रहे इस खास आयोजन में ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक इनाम जीतने का अवसर मिल रहा है। साथ ही मॉल की तीसरी मंज़िल पर बारबेक्यू नेशन अब खुल चुका है, जहां मेहमान लाइव ग्रिल और अनलिमिटेड बफे का आनंद ले सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव इस शॉपिंग फेस्टिवल को और भी खास बना रहा है।

 

इस कैम्पेन में लव-लोडेड रेवॉर्ड्स के तहत ₹ 5,999 की खरीदारी पर ग्राहक सुनिश्चित वाउचर के साथ घरेलू वैकेशन पर जाने का मौका भी जीत सकते हैं। वहीं ₹ 9,999 की खरीदारी पर सुनिश्चित वाउचर के साथ नई जावा बाइक जीतने का अवसर दिया जा रहा है।

 

फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड अलमबाग में हमेशा हमारी कोशिश रहती है कि यहां आने वाले लोगों को अच्छा अनुभव मिले। ‘शॉप, सेलिब्रेट, विन’ कैम्पेन के ज़रिए हम खरीदारी को थोड़ा और मज़ेदार बनाना चाहते हैं। यह एक छोटा सा प्रयास है ताकि लोग यहां आएं, समय बिताएं और साथ में कुछ अतिरिक्त लाभ भी पा सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *