एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सीओ बीकापुर के साथ थाना तारुन क्षेत्र का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा थाना तारून का अर्धवार्षिक निरीक्षण/मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ कमियों को छोड़कर बाकी सब ओके मिला।इस मौके पर उन्होंने सीओ बीकापुर पियूष के साथ तारुन थाने के अभिलेखों, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क, कारागार, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव,आईजीआरएस प्रार्थना पत्र का त्वरित/ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण व साफ-सफाई के संबन्ध में संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण से पूर्व एसपी ग्रामीण को थाने पर सलामी दी गई, तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करके कर्मचारियों की बैठक भोजनालय, कार्यालय महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई हेतु व थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण तथा थाना मलखाना में मुकदमों से संबंधित मामलों के निस्तारण के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया।वही सीओ बीकापुर पियूष व थानाध्यक्ष देवेन्द्र को आगामी होली त्यौहार व रमजान माह व ईद के दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के प्रकरणों को चिन्हित कर राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।वही महिला हेल्पडेस्क साइबर हेल्प डेस्क से संबंधित भी निर्देश दिया गया।निरीक्षण के समय पीयूष क्षेत्राधिकारी बीकापुर भी मौजूद रहे।ऑर्डर बुक प्रार्थना पत्र के अवलोकन के पश्चात अधिक संख्या में लंबित प्रार्थना पत्रों के एक सप्ताह में अभियान चलाकर निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए।

