कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल में मनी फूलों की होली

कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल में मनी फूलों की होली

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवंअयोध्या बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल में आमोद प्रिय फूलों की होली मनाई गई।जहां एक तरफ कनक किड्स की डायरेक्टर डॉ. मधु त्रिपाठी हेडमिस्ट्रेस प्रीति सिंह तो दूसरी तरफ सरयू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ.संजय तिवारी ने बच्चों को मंगल कामना समेत शुभकामनाएं दीं । खुशहाली पूर्ण होली में आनंदित कनक किड्स एवं सरयू के बच्चों ने म्यूजिक टीचर अनुष्का के निर्देशन,अध्यापिका वंशिका शुक्ला एवं रिचा आनंद के सहयोग से कक्षा दो और तीन के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस होली खेले रघुवीरा,रंग भर के चुनर गीत पर रामणीक कार्यक्रम प्रस्तुत किएl तत्पश्चात कक्षा तीन और पांच के बच्चों ने स्किट के माध्यम से सुरक्षित होली का संदेश दिया l तो दूसरी तरफ शरयू इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6, 7, 8, के बच्चों ने योगी जी, बलम पिचकारी, नंदलाल पर गुलाल बरसत गीत पर ग्रुप डांस कर सरयू प्रांगण होली कोत्सव से आनंदित रहा l दोनों स्कूलों में हिंदी व इंग्लिश स्पीच के माध्यम से बच्चों ने होली के महत्व को बताएं l डॉ. मधु त्रिपाठी ने कनक किड्स के बच्चों एवं अध्यापिकाओं को अपने मुखारविंद से होली की शुभकामनाएं के साथ समस्त रंगों के विशेष महत्व को बताते हुए,एक संदेश दी यह त्यौहार आविर्भाव, अनुष्ठान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है । डॉ संजय तिवारी अपने संबोधन में कहें कि यह त्यौहार कुरीतियों व बुराइयों का दहन कर आपसी सौहार्द को कायम रखने का संदेश देता हैl और सभी को सुरक्षित एवं खुशहाल होली की हार्दिक शुभकामनाएं दिए l दोनों स्कूलों में रंग-बिरंगे गुलाल से अलंकृत प्रांगण मे उत्साहवर्धक छवि ऐसी रही मानो वृंदावन की होली है l अध्यापिका निकिता सहदेव, सरयू स्कूल के विद्यार्थी कृतिका, अर्क पांडे , ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से किया l कनक किड्स की शिक्षिकाएँ शालू सिंह, अनीता सिंह,प्रिया सिंह, फरजाना फातिमा,राधिका पाठक, प्रियंका राजभर,अंजली मिश्रा, शिल्पी जायसवाल,साक्षी यादव, श्रद्धा सिंह, अलका पांडे, अजीता पांडे, रिंकी सिंह, सीमा और सरयू की वाइस प्रिंसिपल प्रगति श्रीवास्तव, रवीश श्रीवास्तव,चंदन सिंह, अर्पित मिश्रा, , बी. पी. पाठक, रीता शुक्ला, डिंपल सिंह, दीपक शर्मा, अविनाश, अस्तित्व, समस्त कनक किड्स एवं सरयू परिवार ने रंगीन फूलों की होली खेली l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *