मुम्बई में यूपी पुलिस श्रीकांत विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा

वसई–विरार में यूपी पुलिस के श्रीकांत विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा

देश की उपासना समाचार पत्र 

मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा 

वसई–विरार (महाराष्ट्र)। में कार्यरत श्रीकांत विश्वकर्मा का वसई–विरार महानगर पालिका क्षेत्र के नायगांव में भव्य स्वागत किया गया। वे एकार्थी फाउंडेशन की टीम से मुलाकात के लिए पहुंचे थे, जहां संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र व सम्मान चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गंगाधर शिवालय में भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि जनमानस के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में निष्पक्ष एवं गहन जांच के उपरांत ही कार्रवाई की जाती है, ताकि निर्दोष व्यक्ति को दंडित न होना पड़े और दोषियों को विधि अनुसार न्यायालय द्वारा दंड मिले।

गौरतलब है कि श्री विश्वकर्मा मूलतः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव में ही हुई। वर्तमान में वे अमेठी जनपद में में सेवारत हैं।

इस अवसर पर एकार्थी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने श्रीकांत विश्वकर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहें तथा समाज के गरीब और असहाय वर्ग के प्रति विशेष संवेदनशीलता बनाए रखें।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *