जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अतुल सिंह को UPSC में चयन पर किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अतुल सिंह को UPSC में चयन पर किया सम्मानित

 

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया कि जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह, जो विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि अतुल सिंह कई बार असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहे और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। आज उनके परिश्रम का परिणाम सामने आया है और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

 

इस अवसर पर अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में कार्य करते हुए भी सेवा भावना के साथ अध्ययन जारी रखना संभव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई।

 

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अतुल सिंह को इस उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट की और बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।

 

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की ओर से अतुल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *