वक़्फ़ मकबरा बहु बेगम के एजेंट नियुक्त, शुभचिंतकों ने जाहिर की खुशी
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे के आदेशानुसार नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या संजीव कुमार उपाध्याय द्वारा संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में हेड असिस्टेंट पद पर नियुक्त जफरुल हसनैन को वक्फ मकबरा बहुबेगम का एजेंट नियुक्त किया गया है,इस नियुक्ति पर मौलाना जफर अब्बास कुम्मी,शावेज़ जाफरी एडवोकेट,तवील अब्बास,हामिद जाफर मीसम,मुश्फिक तौकीर जैदी एडवोकेट,मौलाना इकबाल हैदर उर्फी,ज़ुर्रियत अब्बास, हसन रज़ा,अफाक मेंहदी, दानिश हुसैन,अम्मार हुसैन,आदि ने इस नियुक्ति का स्वागत कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस नियुक्ति से आने वाले त्यौहारों और मकबरा बहुबेगम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में आ रही बाधाएं दूर हों
गी।

