अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्टेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व राजस्व से सम्बंधित अन्य अधिकारियों से राजस्व वसूली में प्रगति की जानकारी ली तथा खनन विभाग एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये। धारा 24 व धारा 41 से सम्बंधित प्रकरणों आख्या न लगाने वाले लेखपालों/कानूनगों व अन्य सम्बंधित कर्मचारियों/अधिकारियों का वेतन रोकने हेतु, उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तालाब, कृषि, आवास, कुम्हारी कला तथा वृक्षारोपण के भूमि आवंटन हेतु निर्धारित लक्ष्य को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिये। भू-माफियाओं के लम्बित प्रकरणों पर गम्भीरता के साथ कार्य करने तथा उनके विरूद्व कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अंश निर्धारण के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। खेतौनी फीडिंग/फॉर्म-5 फीडिंग में अपेक्षित प्रगति लाने तथा मुख्य राजस्व अधिकारी तीन दिवस में प्रगति से अवगत करायें। मिल्कीपुर, बीकापुर, सोहावल को वरासत के कार्यो में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया तथा उन्हें शीघ्र तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमावली के अनुसार 48 घंटे के भीतर अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने तथा दैवीय आपदा के लम्बित समस्त प्रकरणों को आगामी दो दिवस में निस्तारित कर शीघ्र अति शीघ्र सरकार के मंशा के अनुरूप उन्हें सहायता राशि से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को करकरे तर एवं राजस्व वसूली में लक्ष्य के अनुसार अपेक्षित प्रगति लाने तथा दिए गए निर्देशों का समय अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं का सुगमता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत सरकार द्वारा संचालित आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से पोर्टल लॉगइन कर अपनी आईडी पर प्राप्त संदर्भों की मार्किंग सुनिश्चित करने तथा संदर्भों के डिफाल्टर होने से पूर्व ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए आख्या अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन सामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, पी0डी0 गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्टेट, एसडीएम सदर, एसडीएम बीकापुर, एसडीएम सोहावल, एसडीएम रूदौली, तहसीलदारगण, एआईजी रजिस्टेशन अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

