दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पहले दिन सकुशल संपन्न

दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पहले दिन सकुशल संपन्न

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।शनिवार को अयोध्या में दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। पहले दिन कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।जबकि 2405 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रथम पाली में 4080 अभ्यर्थियों में से कुल 2849 अभ्यर्थी तथा 1231 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जबकि द्वितीय पाली में 4080 अभ्यर्थियों में से 2906 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे और 1174 अभ्यर्थी परीक्षा मे अनुपस्थित रहे।परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के साथ खुद परीक्षा केदो का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए इसके अलावा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गए।परीक्षा के दौरान अफवाह व और नकल रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी गई।डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।प्रश्नपत्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया ताकि नकल पर रोक लग सके। वही प्रथम हुआ द्वितीय पाली में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और उन्हें सफलता की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *