इंटैक अयोध्या द्वारा धरोहर प्रश्नोत्तरी का आयोजन 11 सितम्बर को

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
इंटक अयोध्या के संयोजन में आगामी 11 सितम्बर दिन शनिवार को बड़े स्तर पर धरोहर प्रश्नोत्तरी (हेरिटेज क्विज) का आयोजन किया जाएगा।यह प्रतियोगिता लिखित एवं मौखिक दो चरणों में संपन्न होगी अयोध्या चैप्टर की संयोजक श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने राष्ट्रीय व स्थानीय विरासत की सूक्ष्म और गहन जानकारी प्रदान करने में सहायक साबित होगी, साथ ही प्रतिभागियों के अन्दर प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का भी विकास होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिएअभी तक जेबी अकादमी, आमी पब्लिक स्कूल, भवदीय पब्लिक स्कूल, यश विद्या मंदिर, अनिल सरस्वती, उदया पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित 13 विद्यालयों का का पंजीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। छात्र इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *