उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान सिविल डिफेंस के वार्डेनों ने किया कर्तव्यों का निर्वहन
लखनऊ (आर एल पाण्डेय)।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की दो दिवसीय परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने राजधानी में आने वाले परीक्षार्थीयों की सहायता हेतु नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी तथा चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देश के क्रम में चारबाग रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड, आलमबाग बस स्टैंड, कैसरबाग बस स्टैंड तथा अवध बस स्टैंड कमता पर परीक्षार्थियों के सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा हेल्प डेस्क कैम्प लगाये गये।
परीक्षार्थियों की सहायता हेतु चारबाग कैम्प के दौरान वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, एडीसी रेखा पाण्डेय ने कैम्प का निरीक्षण किया।
डिविजनल वार्डेन आशीष कपूर, दिनेश माथुर, नफीस अहमद, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, सुनील कुमार कर्मचंदानी, अरविन्द कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मुशीर अहमद, सुमित साहू, अनिल सिंह, ऐश्वर्य शर्मा सहित सैकड़ों वार्डेनों ने नि:स्वार्थ कर्तव्यों का निर्वहन किया।

