संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटका मिला शव
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मामला कोतवाली अयोध्या के रानोपाली चौकी क्षेत्र का है,जहां साकेत डिग्री कॉलेज के बगल एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी हाउस नंबर 1324, गली नंबर 7, सेक्टर-22, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

