हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, 150 मरीजों ने लिया लाभ

हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, 150 मरीजों ने लिया लाभ

जौनपुर- हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आज जहांगीराबाद, जौनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का कैंप लगाया गया, जिसमें Banaras Hindu University वाराणसी के अनुभवी व सुविख्यात डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डा. उमेश कुमार पाण्डेय (MBBS, MD, DM Cardiology), डा. नितिन वाजपेयी (MBBS, MD, DM Nephrology), डा. शिवेन्द्र सिंह (MBBS, MD, DM Nephrology) व डा. अनिल पाठक (Pathologist, BHU) सहित अन्य डॉक्टरों ने भाग लिया।
शिविर में डा. शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर लंबे समय तक दर्द की दवा स्वयं नहीं लेनी चाहिए। समय रहते डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके और उचित उपचार हो सके।
इसी के साथ डा. उमेश कुमार पाण्डेय (MBBS, MD, DM Cardiology) ने बताया कि हृदय संबंधी रोगों में समय पर पहचान और उपचार बहुत जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द, घबराहट या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत उसे आराम की स्थिति में लिटाकर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर सही उपचार मिल सके।
इस शिविर में लगभग 150 मरीजों ने लाभ लिया। साथ ही ब्लड शुगर, बीपी, यूरिन जांच के साथ-साथ मरीजों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई। कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सोमेश्वर केशरवानी, समाजसेवी श्री निखिलेश सिंह, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, सरदार मनमोहन सिंह, रुशी सोनकर, हेमंत सिंह डब्बू दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, अंकित श्रीवास्तव, ज्ञान चंद्र अभिषेक पाण्डेय, बृजेश विश्वकर्मा , बृजेश मिश्रा समेत कई संस्थाओ के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजक यशी इंटरप्राइजेज के अधिष्ठाता देवेश श्रीवास्तव ने सभी गणमान्य लोगो को बुके, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *