राष्ट्रीय सेवा योजना में शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

राष्ट्रीय सेवा योजना में शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।और बचाव के उपाय भी बताया।शिविर के दौरान छात्र छात्रा ने आपदा प्रबंधन के गुर भी सीखा।थाना क्षेत्र हैदरगंज की सराय मनोधर स्थित कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के महाविद्यालय में एनएसएस के चौथे कार्य दिवस में जागरूकता रैली चयनित गांव बलरामपुर मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया।इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी बजरंग उपाध्याय एवं राहुल कुमार यादव व साथ में वरिष्ठ प्राध्यापक को योगेश कुमार शुक्ला दिनेश कुमार तिवारी जी आदि के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
बच्चों ने चयनित गांव बलरामपुर मे पहुंचकर घर घर महिला पुरुषो से संपर्क करके उनको तरह-तरह की बीमारियों बी पी, मधुमेह ,खून की कमी आदि के कारण होने वाली बीमारियो व उसके बचाव निवारण के बारे में भी अवगत कराया।जिससे उनमें जागरूकता देखी गई।
दोपहर के बौद्धिक चर्चा में “पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में भूगोल विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉक्टर सीमा उपाध्याय व सुभद्रा यादव क आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर गांव के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *