आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक घर से बाहर शौच के लिए गया था।
मोलनापुर निवासी अजीत चौहान (17)पुत्र ज्ञानपति चौहान सुबह खुले मैदान में था और मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
घटना के बाद परिजन अजीत को तत्काल मछलीशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था, उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए। इसी बीच एक रिश्तेदार ने शरीर में हल्की गर्माहट महसूस होने की बात कहकर दोबारा अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उम्मीद के साथ उसे मड़ियाहूं स्थित आस्था अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *