आयांश ने जवाहर विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल

आयांश ने जवाहर विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल
होकर मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल का नाम किया रोशन

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।कहते हैं कि सच्ची मेहनत और मजबूत इरादों के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है।इस बात को सच कर दिखाया मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल्स जाना बाजार अयोध्या स्कूल, के होनहार छात्र आयांश ने।आयांश ने नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने ना कि अपने पिता राजेश कुमार बल्कि उनके साथ साथ उनके परिवार और विद्यालय वह अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।आयांश की यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और अथक परिश्रम की कहानी है। सीमित संसाधनों के बीच भी उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने आयांश के साथ-साथ उनके अभिभावकों और उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि “आयांश की सफलता यह साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। वह हमारे विद्यालय के लिए प्रेरणा हैं।”आयांश की यह उपलब्धि न केवल अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी, बल्कि यह संदेश भी देती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।विद्यालय परिवार की ओर से आयांश को ढेरों शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह तो बस शुरुआत है, आयांश आगे भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और अपने गांव, विद्यालय व देश का नाम रोशन करते रहेंगे। इस मौके पर प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उप प्रबंधक आशीष रंजन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिन्हा, अनिल वर्मा, शिक्षकों में गुड्डू भारती, वैभव सिंह, सारिका श्रीवास्तव,वंदना श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *