तीन अंतर्जनपदीय टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

तीन अंतर्जनपदीय टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस में शहर के विभिन्न जगह पर भोले भाले लोगों से टप्पेबाजों करने वाले गिरोह मे शामिल अंतर्जनपदीय तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीप्ट डिजायर कार,अवैध तमंचा एवं टप्पेबाजी के 6200 रुपये बरामद किये।इस संबंध में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि टप्पेबाजों गिरोह मे शामिल इन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।जिसमें उनके अलावा चौकी प्रभारी सिविल लाइन अमित कुमार चौकी प्रभारी रामनगर धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे व उनकी टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों ने इन अभियुक्तों को कोतवाली नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यालय तिराहे से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कमलेश कुमार यादव पुत्र स्व0 राम आधार यादव निवासी ग्राम खमपुर मौजा सिसवा थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज,दीपक सिन्हा पुत्र नर्वदेश्वर प्रसाद सिन्हा (एन0पी0 सिन्हा)निवासी ग्राम गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज व राकेश पुत्र रामचरण निवासी ग्राम पूरे पितई करनपुर थाना नगर कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बताया कि पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार,अवैध तमंचा,रूपये 6200 नगद बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *