गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ और आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच नाबालिग हैं। ये गिरोह संवेदनशील स्थानों—जैसे दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और सोनीपत रेलवे स्टेशन—की रेकी कर फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन विदेश भेजता था।
आरोपियों ने सौर ऊर्जा से चलने वाले सिम-आधारित CCTV कैमरे लगाकर उनकी लाइव फीड भी साझा की। पुलिस ने 2 कैमरे, 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जानकारी के बदले 500 से 5000 रुपये तक लिए जाते थे और भुगतान कैश में जन सेवा केंद्रों के जरिए लिया जाता था।
गिरोह को विदेशी हैंडलर्स द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती थी। मामले में बिहार के नौशाद और समीर मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *