ऋषभ पंत सहित आईपीएल की टीम ने किया प्रभु श्रीराम का किया दर्शन,पूजन
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु श्रीराम का दर्शन करने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम अयोध्या पहुंची।स्थापना के उपरान्त पहली बार श्रीराम यन्त्र के दर्शन का सौभाग्य ऋषभ पंत और उनके दल को मिला है। सभी ने श्रीरामलला, श्रीराम परिवार का दर्शन भी श्रद्धापूर्वक किया।ऋषभ पंत लगभग पांच मिनट तक अलग बैठकर ध्यानमग्न भी हुए।दर्शन सहयोगी रजनीश शर्मा ने बताया कि बीस खिलाड़ियों के दल के साथ आईपीएल के स्वामी संजीव गोयनका,ऋषभ पंत,तेज गेंदबाज मयंक यादव, कोच राजकुमार शर्मा सहित सभी ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।श्री शर्मा के अनुसार खिलाड़ियों का दल भोग आरती में भी सम्मिलित हुआ।व्यवस्था से सम्बद्ध वरिष्ठ विहिप पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे,राम शंकर यादव’टिन्नू’ भी साथ थे।खिलाड़ी दल लखनऊ से आया था और वापस वहीं इकाना स्टेडियम गया।

